उत्तराखंड
Big Breaking: विधायक महेंद्र भट्ट का दावा, सरकार तो भाजपा ही बनाएगी, हमारे सम्पर्क में कांग्रेसी व निर्दलीय विधायक, देखिए वीडियो…
विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद सत्तारुढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस बेशक प्रदेश में अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा ठोक रहे हैं। मगर अंदर से दोनों ही दल चुनाव के नतीजों को लेकर डरे हुए हैं। विधानसभा सीटों से जो रुझान प्राप्त हो रहे हैं, उनमें प्रदेश के दोनों प्रमुख दलों के अलावा बहुजन समाज पार्टी, उत्तराखंड क्रांति दल के अलावा निर्दलियों के दमदार प्रदर्शन की भी खूब चर्चा हो रही है।
हरिद्वार जनपद की 4 विधानसभा सीटों पर बसपा की स्थिति काफ़ी मजबूत है। लक्सर, मंगलौर, भगवानपुर व खानपुर विस सीटों में बसपा ने दमदार प्रदर्शन किया है। वहीं यमुनोत्री विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल, केदारनाथ में कुलदीप रावत ने दमदार, टिहरी विधानसभा सीट पर दिनेश धनै व रूद्रपुर विधानसभा सीट पर राजकुमार ठुकराल ने भी भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को कड़ी चुनौती दी है।
बसपा के साथ ही इन चारों पर भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की निगाह में बनी हुई है। वही बद्रीनाथ विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक महेंद्र भट के बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। महेंद्र भट्ट का कहना है कि भाजपा के संपर्क में बसपा और निर्दलीय ही नहीं बल्कि कांग्रेस के जीतने वाले प्रत्याशी भी हैं। कांग्रेस के जीतने वाले प्रत्याशी हमारे संपर्क में हैं सरकार भाजपा ही बनाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel