देहरादून
Big Breaking: देहरादून डीएम के सख्त आदेश, इस दिन बंद रहेंगी जिले में ये दुकाने, जानिए वजह…
देहरादूनः देहरादून डीएम आर राजेश कुमार ने शराब की दुकाने बंद रखने के आदेश जारी किए है। ये आदेश चुनावी मतगणना के तहत जारी किए गए है। जिसके अनुसार जिले में 10 मार्च को शराब की दुकाने बंद रहेंगी। साथ ही पुलिस को सख्ती बरतने और अवैध तरीके शराब बिक्री रोकने के लिए दबिश देने के आदेश जारी किए है।
डीएम कुमार द्वारा जारी आदेश में लिखा है कि मतगणना दिवस 10 मार्च 2022 को सम्पूर्ण दिवस जनपद क्षेत्रान्तर्गत शराब की दुकानें बंद रहेगी। किसी होटल/भोजनालय, मधुशाला दुकान अथवा किसी अन्य सार्वजनिक या व्यक्तिगत स्थान में भी शराब आदि की बिक्री पर प्रतिबंद रहेगा। साथ ही उन्होंने समस्त जिला आबकारी अधिकारी एवं आबकारी निरीक्षकों को निर्देशित किया कि जनपद में आदेशों का परिपालन कराते हुए आबकारी अनुज्ञापनों को पूर्णतया बंद करवाने तथा अवैध तरीके से मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने हेतु चैकिंग/दबिश देना सुनिश्चित करें।
गौरतलब है कि 10 मार्च को राज्य में चुनावी मतगणना होगी। जिसके बाद ही राज्य में किसकी सरकार बन रही है पता चल सकेगा। मतगणना के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने और लोग शराब पीकर हुडदंग न करें इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए शराब की दुकाने बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel

