उत्तराखंड
वोटों की गिनती जारी: उत्तराखंड में सीएम धामी, हरीश रावत समेत कई दिग्गज शुरुआती रुझान में पीछे, पंजाब में भी यही हाल…
उत्तराखंड के गढ़वाल में बीजेपी 22 सीटों से आगे चल रही है। तीन घंटे से मतगणना चल रही है। फिलहाल बीजेपी बहुमत पर मिलती नजर आ रही है। भाजपा 45 सीटों पर आगे चल रही है वहीं कांग्रेस 22 सीटों पर है। शुरुआती रुझानों में लालकुआं विधानसभा सीट से हरीश रावत पीछे चल रहे हैं।
शुरुआती रुझानों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी खटीमा सीट से पीछे चल रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व हरिद्वार शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक चार राउंड की गिनती के दौरान करीब 300 वोट से पीछे चल रहे हैं। यहां से सतपाल ब्रह्मचारी फिलहाल बढ़त बनाए हुए हैं। ऐसे ही आम आदमी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री सीट से शुरुआती रुझान में पीछे चल रहे हैं। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी सिराथू सीट से पीछे चल रहे हैं।
पंजाब के दिग्गज नेता अपनी सीटों पर पिछड़ते नजर आ रहे हैं। इनमें मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू और सुखबीर सिंह बादल शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला शहर सीट से पीछे चल रहे हैं। चरणजीत सिंह चन्नी भदौड़ और चमकौर साहिब सीट से पीछे चल रहे हैं। उनके सभी मंत्री भी पिछड़ते नजर आ रहे हैं। अमृतसर ईस्ट सीट से पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पिछड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel