उत्तराखंड
Big Breaking: दिल्ली में हाईकमान की बैठक, CM धामी और मदन कौशिक को आया बुलावा…
देहरादून: देहरादून से लेकर दिल्ली तक यहीं चर्चा हो रही है कि उत्तराखंड का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? चर्चाओं का दौर जोरों पर है। ऐसे में सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को दिल्ली आलाकमान से बुलावा आया है। आज राष्ट्रीय राजधानी में इसको लेकर पार्टी हाईकमान की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ बीजेपी महासचिव बीएल संतोष मौजूद रहेंगे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम पुष्कर धामी को खटीमा से हार का सामना करना पड़ा ऐसे में अब बीजेपी उन्हें एक बार फिर मौका देगी या सीएम के रूप में नया चेहरा सामने आएगा यह एक बड़ा सवाल है। बीजेपी के राज्य मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कुछ 6-7 विधायक अपनी सीट खाली करने के लिए आगे आए हैं ताकि धामी फिर से चुनाव लड़ सकें और मुख्यमंत्री बने रहें। इस बीच आज सीएम पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक दिल्ली जाएंगे । केंद्रीय नेतृत्व ने दोनो नेताओं को दिल्ली बुलाया है। आज दोनों नेताओं की बीजेपी आलाकमान के साथ मुलाकात होगी ।
बताया जा रहा है कि नई सरकार के गठन और मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा होगी। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को मेगा इवेंट के तौर पर बीजेपी करना चाहती है।प्रदेश में बीजेपी की आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर भी कवायद जारी है। पार्टी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पर्यवेक्षक बनाया है और विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी को सह प्रभारी बनाया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel