देहरादून
गजबः उत्तराखंड का एक ऐसा विधायक जो खुद थे कारपेंटर, बेटा जोड़ता है गाड़ियों के पंचर…

देहरादूनः उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार बनी है। सरकार में एक ऐसा भी विधायक है जो खुद तो कारपेंटर थे। इनका बेटा आज भी गाड़ियों में पंचर बना रहा है। पहाड़ के इस विधायक की हर कोई मिसाल दे रहा है। ये विधायक कोई और नहीं गंगोलीहाट से बीजेपी के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतने वाले फकीर राम टम्टा है। टम्टा की सादगी की मिसालें दी जाती हैं। उनका परिवार हल्द्वानी के दमुवाढूंगा में रहता है। बीजेपी विधायक के बड़े पुत्र जगदीश टम्टा यहां गाड़ियों के पंचर जोड़ते हैं। फकीर राम के छोटे बेटे कारपेंटर की दुकान चलाते हैं।
बता दें कि पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट सीट से भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक फकीर राम टम्टा एक समय में घर चलाने के लिए कारपेंटर का काम किया करते थे। लेकिन राजनीति ने उनकी किस्मत बदल दी और आज विधायक बनकर जनता की सेवा करने जा रहे हैं। उनके विधायक बनने का रसूख उनके दोनों बेटों पर बिल्कुल भी नहीं है। बीजेपी विधायक के बड़े पुत्र जगदीश टम्टा यहां गाड़ियों के पंचर जोड़ते हैं। जगदीश टम्टा ने अपने पेशे के बारे में कहा कि इस काम में उन्हें कोई शर्म नहीं है। आखिरकार वह मेहनत का काम करते हैं। वहीं फकीर राम टम्टा के चुनाव जीतने के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। उनके परिवार को उम्मीद है कि फकीर राम इस नई जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे।
गौरतलब है कि उत्तराखंड विधानसभा 2022 का चुनाव कई मायनों में इतिहास बन गया है। भाजपा ने चुनाव में बहुमत का आंकड़ा पारकर सरकार रिपीट न होने वाला मिथक तोड़ दिया है। तो कई ऐसे प्रत्याशी विधायक बने हैं, जो पहली बार विधानसभा की चौखट को पार करेंगे। दूसरी तरफ विधायक बनने के बाद उनके परिवार में खुशियों के साथ-साथ उनके नाते रिश्तेदार भी खुद को विधायक से कम नहीं समझ रहे हैं। तो वहीं टम्टा का परिवार इस बड़ी उपलब्धि के बाद भी सादगी से जी रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


