नैनीताल
Big Breaking: उत्तराखंड में बीच बाजार रोडवेज बस का ब्रेक फेल, वाहनों को मारी टक्कर, मचा हड़कंप…
हल्द्वानी: प्रदेश में जहां होली की धूम है। त्योहार के चलते बाजारों में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इस बीच भारी भीड़ में अगर गाड़ी का ब्रेक फेल हो जाए तो आप मंजर सोच सकते है। ऐसा ही हादसा अभी-अभी हल्द्वानी में हुआ है। यहां शहर कोतवाली से कुछ दूरी पर यूपी रोडवेज की बस के अचानक बरेली नैनीताल रोड पर ब्रेक फेल हो गया। बस कई गाड़ियों को टक्कर मारती हुई आगे बढ़ी। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आज मुरादाबाद डिपो की रोडवेज बस हल्द्वानी से मुरादाबाद जा रही थी कि तभी नैनीताल-बरेली मार्ग पर मंगल पड़ाव चौराहे के पास अचानक बस का ब्रेक फेल हो गए। इस दौरान बस ने 2 कारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना के बाद नैनीताल-बरेली हाईवे पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हालात को काबू पाया। बताया जा रहा है कि किसी तरह से सड़क पर लगे जाम को खुलवाया और वाहनों की आवाजाही सुचारू की। पुलिस ने किसी तरह से बस धक्का लगवाकर सड़क किनारे किया और जाम खुलवाया। जिसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली। गनीमत ये रही कि इस टक्कर से कार सवार लोगों को कोई चोट नहीं आई है। हालांकि लोगों

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel