दुनिया
कहर: चीन में फिर से कोरोना की नई लहर, मचा हाहाकार, सतर्क रहने की जरूरत…

ब्यूरो। चीन में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद विश्व के तमाम देशों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है। चीन में मंगवलार को कोरोना 5000 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही दुनिया में महामारी की नई लहर आ सकती है। कोविड-19 महामारी की नई लहर को देखते हुए भारत सरकार भी सतर्क हो गई है। केंद्र सरकार ने कहा है कि सभी लोगों को कोविड रोधी टीका लेने को प्रोत्साहित करते रहें। साथ ही, लोगों को फेस मास्क पहनते रहने, सार्वजनिक स्थलों या भीड़-भाड़ में एक-दूसरे से शारीरिक दूरी बरतने और साफ-सफाई पर ध्यान दें।
वैज्ञानिकों का कहना है कि जब तक कोरोना का कोई नया घातक वेरिएंट नहीं आता है तब तक किसी बड़ी लहर की संभावना नहीं दिखाई दे रही है, हालांकि चीन में फ़ैल रहे कोरोना को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने 5000 से अधिक स्थानीय रूप से प्रसारित कोविड के नए मामले दर्ज किए थे।
कोरोना के बढ़ते शंघाई में स्कूलों को फिलहाल बंद कर दिया है इसके साथ ही कई पूर्वोत्तर शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया है ताकि कोरोना संक्रमण की चेन को रोका जा सके।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


