उत्तराखंड
Big breaking: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री में पर्वत पुत्र अनिल बलूनी का नाम तय, बस औपचारिक घोषणा बाकी…
देहरादून। उत्तराखंड में जैसे जैसे दिन बीते जा रहें हैं। वैसे वैसे मुख्यमंत्री की तलाश लंबी होती चली जा रही है। 47 विधायकों के भारी बहुमत से उतराखंड की सत्ता में वापसी करने के साथ उत्तराखंड में भाजपा मुख्यमंत्री के चयन करने में बीजेपी हाईकमान घुटने के बल तक झुक गई। निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर कई दिग्गजों के नाम मुख्यमंत्री के लिए चर्चाओं में खूब जोर शोर से चल रहे हैं। अब सूत्रों के मुताबिक राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का नाम सबसे आगे चल रहा है।
फिलहाल जो रिपोर्ट आ रही है उन पर अगर भरोसा किया जाये तो अनिल बलूनी उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि अनिल बलूनी का नाम लगभग तय हो चुका है। सिर्फ औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। यदि अंतिम समय पर कोई बदलाव नहीं हुआ तो राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को उत्तराखंड की कमान सौंपी जा रही है।
बता दें कि अनिल बलूनी गृहमंत्री अमित शाह के करीबी नेता माने जाते हैं। यही नहीं त्रिवेन्द्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री रहने के दौरान भी अनिल बलूनी के का नाम कई बार चर्चा में आया था तब कहा जा रहा था कि त्रिवेन्द्र को हटाकर उन्हें उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
कप्तान गिल ने दोनों पारी ठोके शतक, पांचवें टीम इंडिया की जीत पक्की
भारत के भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने बेंगलुरु में ‘एनसी क्लासिक’ जीता
उत्तराखंड का मौसम 5 जुलाई: मानसून ने थाम दी चारधाम यात्रा की रफ्तार, इन 2 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 2500 नई जॉब, कोई भी ग्रेजुएट पा सकता है ये नौकरी
मुख्यमंत्री धामी के सुशासन के चार वर्ष पूर्ण होने पर “विकास संकल्प पर्व” के तहत केदारनाथ धाम में विशेष पूजा अर्चना
