देहरादून
Big Breaking: हंसी-खुशी ऋषिकेश घूमने आए दो दोस्तों की गंगा में डूबने से मौत, 21 और 25 साल है उम्र…
ऋषिकेशः उत्तराखंड की तीर्थनगरी से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां शुक्रवार सुबह गाजियाबाद से छः दोस्तों का ग्रुप घूमने आया था। लेकिन ये ट्रीप एक दुःखद याद बन गई। नीम बीच पर नहाने के दौरान दो दोस्त डूब गए। घंटों की मशक्कत के बाद जल पुलिस ने दोनों युवकों के शव को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, सुबह 6 युवकों का दल ऋषिकेश घूमने आया था।वह तपोवन के लक्ष्मण झूला स्थित एक होटल में ठहरे थे। होटल में जलपान के बाद सभी युवक गंगा में नहाने के लिए तपोवन और नीम बीच के मध्य एक घाट पर चले गए। चारों युवक यहां एक दूसरे का हाथ पकड़कर घाट पर नहाने लगे। तभी सुबह 11 बजे अचानक उनके पैर के नीचे से रेत फिसल गई और दो युवक गहरे पानी में उतर गए। चार युवक तो किसी तरह बाहर आ गए, लेकिन दो युवक गंगा में ओझल हो गए। दोनों ने बाहर आने की काफी कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। उनके अन्य साथियों ने चीख पुकार मचाई तो गंगा की दूसरी ओर बोट संचालकों की निगाह उन पर पड़ी।
बताया जा रहा है कि लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस में कड़ी मशक्कत कर शवो को बाहर निकाला । मृतकों की शिनाख्तरजत खन्ना (21 वर्ष) पुत्र अनुज खन्ना तथा शुभम (25 वर्ष) पुत्र पदम सिंह दोनों निवासी शालीमार गार्डन साहिबाबाद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…





















Subscribe Our channel
