हरिद्वार
Big Breaking: उत्तराखंड में यहां चलती बाइक बनी आग की गोला, दो युवक थे सवार…
हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार से बड़ी खबर आ रही है। यहां चंडी देवी पैदल मार्ग पर चलती बाइक देखते ही देखते आग का गोला बन गई। हादसे से मौके पर हड़ंकप मच गया। गनीमत यह रही कि बाइक सवार या राहगीर इस आग की चपेट में नहीं आए। वरना बड़ा हादसा हो सकता है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चंडी देवी मंदिर परिसर में अंकित नामक युवक की प्रसाद की दुकान है। रोज की तरह वह अपने एक साथी के साथ बाइक पर पैदल मार्ग से अपनी दुकान की ओर जा रहा था, वह मंदिर के गेट से कुछ दूरी पर ही पहुंचा था कि उसकी बाइक में आग लग गई।
ये तो गनिमत रही कि अंकित और उसका साथी बाइक से कूद गए और अपनी जान बचाई। लोगों को अंदेशा था कि कहीं बाइक में विस्फोट न हो जाए ।आसपास पानी की कोई व्यवस्था न होने के कारण कुछ ही देर में बाइक जलकर पूरी तरह से खाक हो गई। पैदल मार्ग पर आवाजाही करने वाले श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

