नैनीताल
JOBS: उत्तराखंड में बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, यहां हाईस्कूल पास फेल के लिए निकली भर्ती, पढ़ें पूरी डिटेल…
नैनीताल: उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। सुरक्षा जवानों की भर्ती निकाली गई है। जिसमें दसवीं पास या फेल युवा आवेदन कर सकते है। ये भर्ती एसएससीआई सिक्योरिटी एसआई इण्डिया लिमिटेड देहरादून के तहत की जाएगी। रोजगार मेले के द्वारा इच्छुक युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एसएससीआई सिक्योरिटी एसआई इण्डिया लिमिटेड देहरादून के आदेश पर जिला सेवायोजना कार्यालय नैनीताल के माध्यम से सुरक्षा जवानों की भर्ती के लिए रोजगार मेलों का आयोजन विकासखण्ड स्तर पर किया जाएगा। समस्त विकासखण्डों एवं पंचायत क्षेत्रों के इच्छुक बेरोजगार युवक जिनकी न्यूतम योग्यता 10 फेल या पास, आयु सीमा 22 से 35 वर्ष हो, के भर्ती में प्रतिभाग कर सकते हैं।
बताया जा रहा है कि ये भर्ती नैनीताल में की जाएगी। अलग-अलग दिन जिलों में रोजगार मेला लगाया जाएगा। जिसमें विकासखण्ड भीमताल 04 अप्रैल, रामनगर 05 अप्रैल, कोटाबाग 06 अप्रैल, बेतालघाट 07 अप्रैल, रामगढ़ 08 अप्रैल, धारी 09 अप्रैल, ओखलकाण्डा 11 अप्रैल एवं हल्द्वानी 12 अप्रैल को आयोजित किया जायेगा। ये रोजगार मेला प्रत्येक विकासखंड में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जाएगा है। इच्छुक उम्मीदवार रोजगार कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel

