उत्तराखंड
सुनहरा मौकाः यहां बिना परिक्षा दिए घर बैठे इन पदों पर मिलेगी भर्ती, जल्द करें आवेदन, 54000 तक मिलेगी सैलरी…
देहरादूनः सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहें युवाओं के लिए खुशखबरी है। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन ( DRDO) ने जूनियर रिसर्च फेलो और रिसर्च एसोसिएट पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार DRDO की आधिकारिक साइट drdo.gov.in पर 15 अप्रैल, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। जेआरएफ में 31000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड के साथ लागू भत्तों का लाभ दिया जाएगा। आरए में हर महीने 54000 रुपये का स्टाइपेंड और एचआरए मिलेगा। इतना ही नहीं घर बैठे ही आपका ऑनलाइन इंटरव्यू होगा।
इन पदों पर निकली भर्ती
बता दें कि डीआरडीओ ने भर्ती का नोटिफिकेशन के अनुसार जेआरएफ और आरए के पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। ये नियुक्तियां जूनियर रिसर्च फेलो के 1 और रिसर्च एसोसिएट के 07 पदों पर की जाएंगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन कर भरे हुए आवेदन पत्र को आवश्यक प्रमाणपत्रों या डिग्री की स्कैन की गई प्रिंटआउट के साथ manindersingh.tbrl@gov.in पर भेजना होगा। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल, 2022 तक है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता और आयुसीमा
रिसर्च एसोसिएट के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को केमिस्ट्री में पीजी डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही पीएचडी होना चाहिए। वहीं JRF (केमिस्ट्री, साइंस, फिजिक्स) के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को रसायन विज्ञान / भौतिकी में फर्स्ट डिवीजन के साथ-साथ नेट की पास होना चाहिए। जेआरएफ (मैकेनिकल) के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को प्रथम श्रेणी में बीई/बीटेक के साथ नेट/गेट होना चाहिए या फिर यूजी और पीजी दोनों स्तरों पर मैकेनिकल में एमई./एमटेक की डिग्री होनी चाहिए।जेआरएफ के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम 28 वर्ष की आयु होनी चाहिए। वहीं आरए के पोस्ट पर अधिकतम 35 वर्ष की आयु होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी।
ऐसे होगा चयन
ऑनलाइन साक्षात्कार के माध्यम से जेआरएफ और आरए के पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह प्रोविजनल होगा और दस्तावेजों और मूल प्रमाण पत्रों के सत्यापन के अधीन होगा। अगर किसी अभ्यर्थी के डॉक्यूमेंट्स, अनुशासन, अंकों के प्रतिशत या किसी निर्दिष्ट मानदंड को पूरा नहीं करता है तो उसका एप्लीकेशन रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
