देहरादून
गजब: उत्तराखंड में दो वनकर्मियों को ईमानदारी से ड्यूटी निभाना पड़ा मंहगा, हुए निलंबित, जानें…
देहरादून: उत्तराखंड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां राजाजी नेशनल पार्क में तैनात दो वनकर्मियों को इमानदारी से ड्यूटी निभाना मंहगा पड़ गया है। बताया जा रहा है कि वनकर्मियों ने नियमों के तहत यूपी के एक आईपीएस और उनके कुछ साथियों को रात में जंगल के अंदर जाने से रोका था। जिस कारण उत्तराखंड वन विभाग ने वन रक्षक हरीश कुमार और एक अन्य वनपाल अनिल कुमार को निलंबित कर दिया। शासन की इस कार्रवाई पर सवालियां निशान खड़े हो रहे है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शुक्रवार रात गोहरी रेंज में वन विभाग के बैरियर पर एक वन दरोगा और फॉरेस्ट गार्ड अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान वहां यूपी नंबर की एक कार आयी और उसमें बैठे पर्यटकों ने अंदर जाने की जिद की। उनका कहना था कि वहां से अंदर जाकर उनकी जमीन है, लेकिन वनकर्मियों ने रात में जंगल में अंदर जाने की इजाजत नही दी। इस पर गाड़ी में सवार एक व्यक्ति खुद को यूपी का आईपीएस बताकर उन पर रौब दिखाने लगा। बाद में पर्यटकों की ओर से पुलिस और पार्क निदेशक से मामले की शिकायत की गई। इसमें वनकर्मियों पर बदसलूकी का आरोप लगाया गया।
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए निदेशक ने वन दरोगा और फॉरेस्ट गार्ड को सस्पेंड कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वन दरोगा और फॉरेस्ट गार्ड के निलंबन से कर्मचारियों में रोश है। तो वहीं निदेशक का कहा कि पार्क में रात में एंट्री वर्जित है, लेकिन वनकर्मियों को भी संयम बरतना चाहिए था। मामले की जांच की जाएगी। अगर वनकर्मी सही पाए गए तो निलंबन वापस होगा। किसी कर्मचारी का अहित नहीं होने दिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel

