देहरादून
Big Breaking: उत्तराखंड में कई अफसरों के बंपर ट्रांसफर, इस मामले में कुछ पर हुई कार्रवाई…
देहरादूनः उत्तराखंड से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। जिला सहकारी बैंको के अधिकारियों के बंपर तबादले किए गए है। ये कार्रवाई बैंको में नियुक्ति के दौरान हुई गड़बड़ी के चलते की गई है। बताया जा रहा है कि कई अधिकारियों के तबादलों के साथ ही कुछ अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है। यही नहीं कुछ बैंकों के जीएम को मुख्यालय में भी अटैच कर दिया गया है। खास बात यह है कि देहरादून जिला सहकारी बैंक की वंदना श्रीवास्तव का तो सेवा विस्तार ही समाप्त कर उन्हें हटा दिया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जिला सहकारी बैंकों में असिस्टेंट रजिस्ट्रार पद के अधिकारियों को तबादले के जरिए दूसरे जिलों में तैनाती दी गई है। जिसके आदेश जारी किए गए है। आदेश के मुताबिक सहायक रजिस्ट्रार हरिद्वार राजेश चौहान को देहरादून , सुरेंद्र पाल को पिथौरागढ़ से हरिद्वार की जिम्मेदारी के लिए भेजा गया है। अल्मोड़ा में तैनात हरिश्चंद्र को चंपावत की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं चंपावत के मनोहर सिंह पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और उधम सिंह नगर इन 3 जिलों के जीएम को मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है।
गौरतलब है कि प्रदेश में 2020 में हुई चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियुक्ति को लेकर 3 जिलों के जिला सहकारी बैंकों की जांच के आदेश दिए गए हैं। फिलहाल जांच अधिकारी देहरादून जिले में पिछले 3 दिनों से जांच कर रहे हैं। तो वहीं अब उधम सिंह नगर में जिला सहकारी बैंक की जांच के लिए जाने की भी खबर है। बड़ी बात यह है कि जांच प्रक्रिया चलने के दौरान ही 4 जिलों में डिप्टी रजिस्ट्रार को स्थानांतरित कर दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel

