उत्तराखंड
Big Breaking: सीएम धामी ने डिप्लोमा इंजीनियर्स अधिवेशन में किया बड़ा ऐलान, जल्द होगा इन समस्याओं का निदान…
देहरादूनः उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने सोमवार को दून विश्वविद्यालय रोड स्थित निरंजन फार्म में आज अपना ग्यारहवां अधिवेशन कार्यक्रम मनाया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सीएम धामी ने कई बड़े ऐलान किए है। साथ ही डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने विभिन्न मांगों को पूरा करने और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। सीएम धामी ने तहा कि उत्तराखंड एक युवा राज्य है। वर्ष 2025 में जब हम उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती मनाएंगे, उस समय उत्तराखंड हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में होगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम धामी ने उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के एकादश अधिवेशन में शिरकत कर कहा कि इस अधिवेशन में मंथन से जो अमृत निकलेगा, वह कार्य के प्रति सभी लोगों को प्रेरणा देगा और नई ऊर्जा का संचार करेगा। उन्होंने कहा कि अपर मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन से वार्ता कर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारी सभी समस्याओं से अवगत कराएं, जिन समस्याओं का जल्द निराकरण हो सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सभी वर्गों के लोगों ने जन सेवा के लिए अपने आप को झोंकने का सराहनीय कार्य किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश का मुख्य सेवक होने के नाते उनका प्रयास है कि कर्मचारियों की हर समस्याओं का समाधान हो।
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की मांग के लिए राज्य आंदोलनकारियों द्वारा बहुत संघर्ष किया गया। राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप प्रदेश के विकास के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की हमारे समक्ष चुनौती है। इसके लिए सरकार द्वारा हर प्रयास किए जा रहे हैं। जन सहयोग एवं जन भागीदारी से उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा।प्रदेश की वित्तीय स्थिति एवं संसाधन किस दिशा में जा रहे हैं, इसका उत्तर हम सबको मिलकर खोजना होगा। प्रदेश के समग्र विकास के लिए सभी वर्गों का विकास जरूरी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel