देहरादून
Big Breaking: कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने पार्टी पर लगाएं गंभीर आरोप, बीजेपी में हो सकते है शामिल…
देहरादूनः उत्तराखंड कांग्रेस में मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की हार के बाद प्रदेश में बड़े बदलाव का निर्णय तो ले लिया, लेकिन इससे पार्टी के तकरीबन सभी वरिष्ठ नेता नाराज दिखाई दे रहे हैं। अब धारचूला विधायक हरीश धामी ने कांग्रेस को बागी तेवर दिखा दिए। कांग्रेस छोड़ने का संकेत देते हुए उन्होंने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे हमेशा नीचा दिखाने का काम किया। धामी ने कहा कि कांग्रेस में धन और चाटुकारों को ही पूछा जाता है। मैंने कांग्रेस के लिए सब कुछ किया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नए चेहरों पर खेला गया पार्टी का यह दांव मुश्किल साबित होगा या कारगर, यह तस्वीर आने वाले दिनों में साफ होगी, लेकिन फिलहाल असंतोष को थामने की चुनौती है। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव 17 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे, पार्टी कोशिश कर रही है कि इस दौरान असंतोष पर काबू पाया जाए। लेकिन मुझे हमेशा नीचा दिखाने का प्रयास किया गया। इसलिए मैंने कांग्रेस छोड़ने का मन बना लिया है। धामी ने यह भी कहा कि वह क्षेत्रीय लोगों से बात कर अगला कदम उठाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पहली बार जीते विधायक को उप नेता प्रतिपक्ष बना दिया गया। धामी ने कहा कि पार्टी ने कभी मुझे सम्मान नहीं दिया।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद उत्तराखंड कांग्रेस में की गई नियुक्तियों को लेकर असंतोष गहराता जा रहा है। आज बुधवार को पार्टी के 10 विधायक बैठक करने वाले हैं। बैठक कहां होगी, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन इससे स्पष्ट है कि राज्य में पार्टी गहरे संकट में है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह की मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ मुलाकात के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस में टूट हो सकती है और बागी विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 19 सीटें जीती हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

