उत्तराखंड
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण बनाना ऐतिहासिक कदम: भगत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने गैरसैंण को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की घोषणा को एक ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी है। उन्होंने बजट को सर्वस्पर्शी बताते हुए कहा कि यह प्रदेश के विकास के रोडमैप को प्रदर्शित करता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह घोषणा कर पार्टी के विधानसभा चुनाव के समय जनता से अपने दृष्टि पत्र में किए गए वादे को पूरा किया है। गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने से पर्वतीय इलाकों का विकास तेजी से होगा। यह भाजपा की प्रदेश के सर्वांगीण विकास की अवधारणा को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस बजट में युवाओं, महिलाओं, किसानों, अनुसूचित जातियों, जनजातियों, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यकों, श्रमिकों, उद्यमियों, व्यापारियों, कर्मचारियों पूर्व सैनिकों सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। इसके साथ ही रोजगार, पलायन को रोकने व रिवर्स पलायन, स्वास्थ्य, शिक्षा, आपदा प्रबंधन, कृषि विकास, पर्यटन विकास , औद्योगिक विकास महिला कल्याण आपदा प्रबंधन पर भी विशेष फोकस किया गया है। यह बजट सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र को कार्यान्वित करता है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…
वन्यजीवों के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री…
















Subscribe Our channel