पौड़ी गढ़वाल
गढ़वाल में दर्दनाक हादसा, शादी से लौट रहा वाहन खाई में गिरी कार, सात लोग थे सवार…
श्रीनगर: उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दर्दनाक हादसे की खबर पौड़ी से आ रही है। यहां देवप्रयाग विधानसभा के हिंडोलाखाल ब्लॉक में शादी से लौट रहा वाहन खाई में जा गिरा। हादसा बंगारी गांव के पास हुआ है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही मृतक का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब बोलेरो वाहन बंगारी गांव के ऊपर रोककर सवारी उतार रहा था और वाहन से सात सवारी उतर चुके थे। लेकिन एक व्यक्ति गाड़ी से उतर ही रहा था कि अचानक वाहन ढलान में होने के कारण अचानक नीचे जा गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त सोबन सिंह असवाल पुत्र जीत सिंह असवाल निवासी ग्राम देवली थाना हिंडोलाखाल उम्र 60 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…
वन्यजीवों के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री…





















Subscribe Our channel


