उधम सिंह नगर
Big Breaking: चैती मेले से लौटते दर्दनाक हादसे की शिकार हुए मामा भांजे, 19 वर्षीय युवक की मौत से मचा कोहराम…
गदरपुर: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सड़क हादसों में मासूम लोगों की जान जा रही हैं। अब एक और दर्दनाक हादसे की खबर रुद्रपुर से सामने आई है। रुद्रपुर हाईवे पर चैती मेले से लौट रहे मामा भांजे की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें भांजे की मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीते शाम गदरपुर की भोला कॉलोनी में रहने वाले 19 वर्षीय अयान अली अपने मामा शाकिर अली के साथ काशीपुर गए हुए थे। वह बाइक से चैती मेला देखकर देर रात वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रुद्रपुर हाईवे पर महेशपुरा के पास उनकी बाइक अचानक डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद हादसे में मामा भांजे गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहां मौजूद राहगीरों ने तुरंत घायलों के इलाज के लिए 108 एंबुलेंस को सूचित किया। इसके बाद एंबुलेंस से उन्हें सीएससी भेजा गया। लेकिन यहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने अयान अली को मृत घोषित कर दिया। जबकि मामा शाकिर अली को प्राथमिक इलाज देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अयान की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

