उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री कोरोना पॉजिटिव, हाल ही में की थी अधिकारियों संग बैठक…
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। स्कूली छात्रों और शिक्षक के बाद कोरोना ने अब दुग्ध एवं डेयरी विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा को अपनी चपेट में ले लिया है। सौरभ के कोरोना पॉजिटिव होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सौरभ अपने डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर क्वॉरेंटीन हो गए हैं। मंत्री सौरभ बहुगुणा हाल ही में समीक्षा बैठक के दौरान कई अधिकारियों के संपर्क में आए थे। सौरभ के संपर्क में आए लोगों की भी कोरोना की जांच की जाएगी।
बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 16 नए मरीज मिले हैं। जबकि, 2 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। वहीं, एक्टिव केस की संख्या 87 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 1.04% है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
















Subscribe Our channel