उत्तराखंड
बड़ी खबर: धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, तीन अधिकारियों पर गिरी गाज, जानें पूरा मामला…
देहरादून: धामी सरकार ने भृष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई की है। वन विभाग में अवैध निर्माण समेत अनियमितताओं के मामले में तीन IFS अधिकारियों पर गाज गिरी है। सरकार ने कार्रवाई करते हुए दो आईएफएस अधिकारियों को निलंबित किया है। जबकि, एक आईएफएस अधिकारी को देहरादून मुख्यालय अटैच किया है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। शासन की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार ने उत्तराखंड वन विभाग में कॉर्बेट नेशनल पार्क के भीतर अवैध निर्माण समेत अनियमितताओं के मामले में कार्रवाई की है। शासन द्वारा प्रदेश के तीन IFS अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार कैंपा की जिम्मेदारी संभाल रहे जेएस सुहाग को निलंबित किया गया है। साथ ही आय से अधिक संपत्ति मामले में चर्चाओं में रहने वाले किशनचंद को भी सस्पेंड किया गया है। इसके साथ ही कॉर्बेट नेशनल पार्क के निदेशक राहुल पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें देहरादून वन मुख्यालय में अटैच कर दिया है।
बताया जा रहा है कि बीते दिनों पाखरौ रेंज में अवैध निर्माण और कटान मामले में पूर्व सरकार पर कई सवाल खड़े किए गए थे और इस मामले की जांच भी की जा रही थी। खास बात यह है कि अब इस मामले में गलत कार्यों की पुष्टि होने पर कार्रवाई की गई है। किशनचंद पर हुई कार्रवाई और वीआरएस की मांग खारिज होने के बाद चर्चाएं हो रही थी कि दो और अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। हाल ही में मंत्री सुबोध उनियाल ने इसके संकेत दिए थे। अब दो और अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel