नैनीताल
काम की खबरः उत्तराखंड में यहां नया ट्रैफिक प्लान लागू, सोच समझ कर ही घर से निकलें…
हल्द्वानी: तपती गर्मी से बचने के लिए लोग पहाड़ों का रुख कर रहे है। ऐसे में मसूरी के बाद अब नैनीताल में भी पर्यटकों की आमद पर प्रशासन मुस्तैद हो गया है। आप वीकेंड पर नैनीताल जाने की सोच रहे है तो ये खबर आपके लिए काम की है। ऐसा इसलिए क्योंकि हल्द्वानी, नैनीताल सहित आसपास के इलाकों के लिए पुलिस ने यातायात डाइवर्जन का प्लान बनाया है। घरों से निकलने से पहले यातायात प्लान जरूर देख लें। साथ ही पर्यटकों के लिए भी कोविड-19 की गाइडलाइन जारी की है। पर्यटकों को मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। मास्क नहीं लगाने पर ₹1000 का जुर्माना देना होगा। शहर में पार्किंग फुल होने पर रूसी बाईपास पार्किंग 1 और 2 में वाहनों को पार्क किया जाएगा। वहां से शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल में प्रवेश दिया जाएगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नैनीताल आने वाले पर्यटकों की भीड़ बढ़ जाती है। वीकेंड पर अनेकों राज्यों से लोग नैनीताल घूमने आते हैं। जिस वजह से ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा जाती है। इसलिए हर बार ट्रैफिक प्लान बनाना पड़ता है। इस बार भी नैनीताल पुलिस ने अलग से ट्रैफिक प्लान जारी किया है। नए ट्रैफिक प्लान के मुताबिक, नैनीताल रोड और भीमताल रोड से आने वाले वाहन, जिन्हें बरेली रोड और रामपुर रोड की ओर जाना है। वह वाहन नरीमन तिराहे से गौलापार होते हुए तीनपानी गोला बाईपास रोड का प्रयोग करेंगे। साथ ही नैनीताल रोड और भीमताल रोड से आने वाले वाहन, जिन्हें रामनगर और कालाढूंगी की ओर जाना है, वह वाहन कालटैक्स तिराहा से पनचक्की से लालडांट बाईपास से कालाढूंगी रोड का प्रयोग करेंगे। काठगोदाम से भीमताल और मुक्तेश्वर की ओर जाने वाले वाहन एचएमटी मार्ग का प्रयोग करेंगे। नैनीताल की ओर जाने वाले वाहन सीधे नैनीताल मार्ग का प्रयोग करेंगे।
वहीं नैनीताल रोड से रामपुर रोड की ओर जाने वाले वाहन सीधे मंगल पड़ाव की ओर जाएंगे। गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से एफटीआई रामपुर रोड की ओर जाएंगे। बरेली रोड से नैनीताल की ओर जाने वाले वाहन मोती नगर तिराहा बरेली रोड से पंचायत तिराहा, रामपुर रोड कालाढूंगी रोड से वाया कालाढूंगी होते हुए नैनीताल जाएंगे। रामपुर रोड से नैनीताल की ओर जाने वाले वाहन पंचायतघर तिराहा, रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड से वाया कालाढूंगी होते हुए नैनीताल जाएंगे। नैनीताल से हल्द्वानी आने वाले वाहनों का अत्यधिक दबाव होने पर वाहनों को नैनीताल से बाया कालाढूंगी से भेजा जाएगा। नैनीताल शहर में केवल नैनीताल शहर के स्थानीय निवासी व ऐसे पर्यटक जिनकी नैनीताल में होटल में बुकिंग हो या आवश्यक सेवा वाहन के अतिरिक्त अन्य किसी प्रकार के निजी चौपहिया वाहन, व्यवसायिक वाहनों को नैनीताल शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel

