रुद्रप्रयाग
आस्था: प्रस्थान किया बाबा केदार की डोली ने, भक्तों का उमड़ा हुजूम…
गढ़वाल। श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली ने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया। डोली को धाम रवाना करने के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा।
कोरोना महामारी के चलते दो साल बाद बाबा केदार के प्रति आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। बाबा को विदा करते समय भक्तों की आंखें नम थीं। दरअसल, 6 माह शीतकाल के दौरान भगवान ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में प्रवास करते हैं। ग्रीष्मकाल आते ही तय तिथि पर बाबा केदार की डोली केदारनाथ के लिए रवाना हो जाती है।
इसी परंपरानुसार भगवान केदार की चल विग्रह मूर्ति आज रात गुप्तकाशी, मंगलवार को फाटा और 4 मई को गौरीकुंड में रात्रि प्रवास करेगी. 5 तारीख को डोली केदारनाथ पहुंचेगी और 6 मई को सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर भक्तों के लिए बाबा केदार के कपाट खोल दिए जाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…
वन्यजीवों के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री…





















Subscribe Our channel


