उत्तराखंड
मौसम अपडेटः उत्तराखंड में इन पांच जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी, बढ़ सकती है परेशानी…
देहरादून– उत्तराखंड में तपती गरमी से निजात मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन राज्य में बारिश ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली चकमने, तीव्र बौछार और तेज हवाओं का येलो अलर्ट भी जारी किया है।पांच पहाड़ी जिलों में गर्जना के साथ ओलावृष्टि, बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं राजधानी देहरादून में भी मौसम के तेवर बदले नजर आ रहे है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, चार मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।राज्य के बाकी हिस्सों में भी कहीं-कहीं बारिश का अनुमान है। बुधवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि और गरज के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। साथ ही मैदानों में अंधड़ के साथ तेज बारिश होने की पूरी-पूरी संभावना है।
बता दें कि देहरादून में मंगलवार शाम को तेज हवाएं चलीं। बुधवार दोपहर में भी तेज हवाएं चली है। बादल छाएं हुए है। इस दौरान धूल-मिट्टी उड़ने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं बारिश के अल हालांकि ये बारिश चारधाम यात्रा में बड़ी चुनौती साबित होगी. क्योंकि बारिश की वजह से जगह-जगह लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है.वहीं चारधाम यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों को थोड़ी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel