टिहरी गढ़वाल
Good News: टिहरी को मिली बड़ी सौगात, यहां जल्द खुलेगा केंद्रीय विद्यालय, मिली स्वीकृति…
टिहरीः उत्तराखंड के टिहरी जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है। टिहरी की नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में जल्द ही केंद्रीय विद्यालय खुलने वाला है। जिसकी कवायद तेज हो गई है। केंद्र ने केंद्रीय विद्यालय के निर्माण की स्वीकृति दे दी है। इस दिशा में केंद्रीय विद्यालय संगठन को 20 लाख रुपए भी दिए गए हैं। अब नरेंद्रनगर के विद्यार्थियों को अब बेहतर पढ़ाई के लिए दूरस्थ क्षेत्रों की ओर दौड़ नहीं लगानी होगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मंत्री सुबोध उनियाल के विकासपरक प्रयासों से यहां पूर्व में केंद्रीय विद्यालय को भूमि उपलब्ध हो चुकी थी, जिसके बाद केंद्रीय लोक निर्माण विभाग देहरादून ने इस विद्यालय के निर्माण को केंद्रीय विद्यालय संगठन को डीपीआर तैयार करने के लिए 20 लाख रुप्रये की स्वीकृति प्रदान की है। महीने भर के भीतर कार्यदायी संस्था को डीपीआर तैयार करने को निर्देशित किया गया।
गौरतलब है कि नरेंद्र नगर के छात्रों को पढ़ाई के लिए अब तक दूरस्थ स्थानों पर जाना पड़ता है। आस पास कोई अच्छा विद्यालय नहीं होने की वजह से छात्रों को कई किलोमीटर दूर स्कूल जाना पड़ता है। इस विद्यालय के लिए पिछले लंबे समय से कई प्रयास किए जा रहे थे और आखिरकार नरेंद्र नगर में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की स्वीकृति दे दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel




