उत्तराखंड
बड़ी खबरः धामी कैबिनेट की बैठक होगी इस दिन, कई बड़े फैसलो पर लगेगी मुहर…
देहरादूनः उत्तराखंड में सीएम धामी जहां चुनावी मोड मे है। विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों को धरातल पर उतारा जा रहा है। तो वहीं चंपावत चुनाव से पहले धामी कैबिनेट होने की खबरे आ रही है। बताया जा रहा है कि 12 मई को धामी कैबिनेट की बैठक तय की गई है। जिसमें कई अहम मुद्दों पर मुहर लग सकती है। बताया जा रहा है कि
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सचिवालय के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में 12 मई को सुबह 11 बजे से कैबिनेट बैठक होनी है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में चल रही चारधाम यात्रा को लेकर बैठक में सरकार बड़ा फैसला लें सकती हैं , इसके अलावा यनिफार्म सिविल कोड़ को लेकर बनने वाली कमेटी पर भी चर्चा हो सकती हैं। साथ ही राशन वितरण और फ्री सिलेंडर पर भी प्रस्ताव पेश किया जा सकता है।
चंपावत उपचुनाव से पहले यह बैठक कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि सीएम धामी बैठक में यूनिफॉर्म सिविल कोड के साथ साथ भू-कानून और भाजपा के हिंदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाने वाला कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
