उत्तराखंड
Big News: टिहरी में यहां जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा ग्रामीण, हेलीकॉप्टर से होगा रेस्क्यू…
टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी से बड़ी खबर आ रही है। यहां चिन्यालीसौड के पास मणि गांव का एक ग्रामीण टिहरी झील के दलदल में फंस गया है। ग्रामीण को बाहर निकालने के लिए जद्दोजहद जारी है। बताया जा रहा है की ग्रामीण जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। ग्रामीण को बाहर निकालने के लिए अब हेलीकॉप्टर को बुलाया जा सकता है। मौके पर एसडीआरएफ रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शनिवार को टिहरी झील के रेतीली दलदल में ग्रामीण फंस गया। ग्रामीण को बाहर निकालने के लिए मौके पर भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि पहले ग्रामीणों ने अपने-अपने स्तर से प्रयास किया। जिसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना पर मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ को भेजा गया है। अब ग्रामीण जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। एसडीआरफ रेस्क्यू कार्य में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि सीएम कार्यालय को इस संबंध में सूचना दे दी गई है। ग्रामीण जहां फंसा है वहां हेलीकॉप्टर से ही पहुंचा जा सकता है। यहां रस्सी की मदद नहीं ली जा सकती है। माना जा रहा है कि जल्द ही हेलीकॉप्टर से दलदल में फंसे ग्रामीण का रेस्क्यू होगा। फिलहाल सभी लोग ग्रामीण के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
