उत्तराखंड
बड़ी खबरः चारधाम यात्रा में अब इन तीर्थयात्रियों को नहीं मिलेगी एंट्री, ये नियम मानना हुआ जरूरी…
देहरादून- उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जारी है। यात्रा में उमड़ रहे सैलाब को संभालने के लिए शासन-प्रशासन जुटा हुआ है। जहां सीएम ने चारधाम में वीआईपी दर्शन पर रोक लगाई है। तो वहीं अब बिना रजिस्ट्रेशन जाने वाले तीर्थयात्रियों पर सख्ती शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि बिना रजिस्ट्रेशन अब कोई भी व्यक्ति चारधाम यात्रा नहीं कर सकेगा। उसे चारधाम यात्रा के इंट्री पाइंट से ही वापस किया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चारधाम यात्रा के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देहरादून, क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश, क्षेत्राधिकारी विकासनगर, यातायात व प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश व मुनिकी रेती को निर्देशित किया गया है कि कोई भी यात्री बिना रजिस्ट्रेशन के यात्रा पर निर्धारित चेकिंग प्वाइंट से आगे नहीं जानें दिया जाए। जिसका पालन करते हुए अब चारधाम यात्रा प्रवेश द्वार भद्रकाली, तपोवन, व्यासी, देवप्रयाग तथा यमुना ब्रिज विकासनगर पर बैरेकेटिंग लगाकर सघन चेकिंग की जा रही है। साथ ही जो व्यक्ति बिना रजिस्ट्रेशन के हैं, उन्हें रजिस्ट्रेशन करवाये जाने के लिए अवगत कराया जा रहा है। तथा वापस भेजा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि पुलिस उपमहानिरीक्षक, गढवाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल ने मुनिकीरेती में अधिकारियों के साथ गोष्ठी की थी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को चारधाम यात्रा के लिए सख्त निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि टूर आपरेटरर्स के साथ गोष्ठी कर उनको स्पष्ट रूप से निर्देशित किया जाए कि जिन श्रद्वालुओं द्वारा रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया है उनको चारधाम यात्रा के लिए न ले जाएं। साथ ही तीर्थयात्रियों संग हो रही लूट पर अंकुश लगाए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel