उत्तराखंड
ब्रेकिंग: भाजपा ने भेजे राज्यसभा के लिए ये नाम, जानिए कौन हैं दिग्गज…
देहरादून। भाजपा ने राज्यसभा के लिए त्रिवेंद्र और कुलदीप समेत दस नाम भेजे
भाजपा ने पैनल बनाकर पार्टी हाईकमान को भेज दिया है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार समेत दस नाम शामिल हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का नाम पैनल में शामिल नहीं है। माना जा रहा है कि धामी कैबिनेट में उनके बेटे व सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा के शामिल होने से वे रेस से बाहर हुए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, भाजपा अनुशासन समिति के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केदार जोशी, अल्पसंख्यक आयोग की अध्यक्ष कल्पना सैनी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्यामवीर सैनी, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, राष्ट्रीय एससी-एसटी आयोग की पूर्व सदस्य स्वराज विद्वान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी उत्तराखंड से राज्यसभा भेजे जा सकते हैं।
हालांकि विजय बहुगुणा का नाम शामिल नहीं हैं राज्यसभा चुनाव प्रत्याशी के लिए पूर्व राज्यसभा की एक सीट के लिए 10 जून को चुनाव प्रस्तावित हैं। विधानसभा में भाजपा के अभी 46, कांग्रेस के 19, बसपा के दो और दो निर्दलीय विधायक हैं। चंपावत उपचुनाव के लिए तीन जून को काउंटिंग होनी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel