नैनीताल
Big Breaking: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, पर्यटकों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 10 लोग थे सवार…
हल्द्वानी: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसो का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बड़े हादसे की खबर नैनीताल से आ रही है। यहां पर्यटकों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 10 महिलाएं गंभीर घायल हो गई है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का उपचार चल रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नागपुर की पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर नैनीताल घूमने के बाद वापस दिल्ली को लौट रहा था। इस दौरान नैनीताल कालाढूंगी मार्ग पर ट्रैवलर का ब्रेक फेल हो गया और सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में 10 महिला पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। गंभीर रूप से दो घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि घायल सभी महिला पर्यटक महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली हैं। ये महिलाएं नैनीताल घूमने आई थीं। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

