उत्तराखंड
Good News: घर बनाने का सही मौका, सरिया, ईंट, गिट्टी, सीमेंट सब हुआ सस्ता, जानें नए रेट…
देहरादून: अब घर बनवाना आसान हो गया है। पहले सरिया, फिर ईंट, गिट्टी और अब सीमेंट के दाम भी घटना शुरू हो गए है। सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी की जिसके बाद ट्रांसपोर्टेशन में किराया कम हो गया। जिसके बाद तो घर बनवाना सस्ता सौदा हो गया है तो अब देर न करें। सरिया के दामों में 7 हज़ार रुपए तक गिरावट आई है। लंबे समय के बाद भवन निर्माण की सबसे अहम जरूरत सीमेंट और सरिया के दाम अब घटना शुरू हुए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्सपोर्ट डयूटी बढ़ने से निर्यात में लगातार कमी आ रही है। ऐसे में सरिया का भाव लगातार घटता जा रहा है। सरिया के लोकल ब्रांड अब 70,000 हजार रुपए से नीचे आ गए हैं। वहीं बड़े ब्रांड में भी एक हजार रुपए टन की और कमी आई है। डीजल दरें घटने के साथ ही सीमेंट के रेट में दस से बीस रुपए प्रति बोरी की गिरावट दर्ज की गई है। सरिया के भाव भी निरंतर घटते जा रहे हैं। इस वक्त सरिया 7,000 रुपए प्रति कुंतल नीचे आ गई है। सरिया का भाव 68,000 रुपये टन तक आ चुका है। वहीं सामान्य ब्रांड 66,000 रुपये तक पहुंच गए हैं।
आप इस वक्त मौके का फायदा उठाते हुए घर बनवाना शुरू कर सकते है। स्टील के दाम धड़ाम होने के बाद सीमेंट के अलग-अलग ब्रांड की बोरियों की कीमतें में दस से बीस रुपए की कमी आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जो बिड़ला उत्तम वाली सीमेंट की बोरी 400 रुपए की थी वह अब 380 रुपए में मिल रही है। यही हाल बिड़ला सम्राट का है। 440 वाली बोरी की कीमत घटकर अब 420 रुपए हो गई है। इसके अलावा एसीसी ब्रांड 450 से कम होकर 440 रुपए प्रति बोरी हो गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…
वन्यजीवों के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री…
















Subscribe Our channel