उत्तराखंड
Good News: धामी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, लाखों लोगों को अब इतनी मिलेगी सैलरी…
देहरादूनः उत्तराखंड सरकार ने सरकारी कर्मचारियों (7th Pay commission latest update) को बढ़ा तोहफा दिया है। सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों व पेंशनरों के तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी की है। बताया जा रहा है कि सरकार ने महंगाई भत्ता को बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। सरकारी कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में जुलाई की सैलरी जब आयेगी, तो उसमें बढ़े हुए महंगाई भत्ता का भुगतान किया जायेगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सरकार की ओर से बताया गया है कि 1 जुलाई से बढ़े हुए महंगाई भत्ता का भुगतान कर्मचारियों को किया जायेगा। बताया जा रहा है कि राज्य कर्मचारियों सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं तथा शहरी स्थानीय निकायों के नियमित एवं पूर्णकालिक कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों तथा यू.जी.सी. वेतनमानों में कार्यरत पदधारकों, जिन्हें सातवां पुनरीक्षित वेतनमान अनुमन्य किया गया है। उत्तराखंड सरकार के सभी कर्मचारियों को 1 जुलाई से 31 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चंपावत विधानसभा के उपचुनाव के मद्देनजर वित्त विभाग सीधे आदेश जारी करने से हिचक रहा था। हालांकि महंगाई भत्ते को सतत सरकारी प्रक्रिया के तौर पर देखा जाता है। वित्त विभाग ने आचार संहिता को लेकर किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए फाइल मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय को भेज दी थी। सीईओ के परामर्श के बाद वित्त विभाग ने डीए जारी करने का निर्णय लिया।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को अभी 34 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। हालांकि, उत्तराखंड की सरकार ने महंगाई भत्ता को बढ़ाकर 31 फीसदी ही किया है, जो केंद्र सरकार की ओर से दिये जा रहे महंगाई भत्ता से 3 फीसदी कम है। महंगाई भत्ता का लाभ सिर्फ उन्हें सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा, जिन्हें सातवें वेतन आयोग का लाभ मिल रहा है। संविदा पर नियुक्त कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिलता।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel