उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड बोर्ड का कल जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक, जानें टाइम…
देहरादूनः उत्तराखंड बोर्ड को लेकर बड़ी खबर आ रह है। हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा दे चुके परीक्षार्थियों के रिजल्ट का इंतजार अब खत्म हो चुका। बताया जा रहा है कि 6 जून यानी कल सोमवार को रिजल्ट जारी होने वाला है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सभागार में हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट हर साल की तरह एक साथ घोषित किया जाएगा। इस बार रिजल्ट शाम चार बजे आएगा। उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत रिजल्ट जारी करेंगे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रविवार को परिषद की सचिव नीता तिवारी ने बताया कि शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की उपस्थिति में रिजल्ट जारी होगा। परीक्षार्थी रिजल्ट घोषित होने के बाद परिषद कार्यालय की वेबसाइट https://ubse.uk.gov.in/ या uaresults.nic.in पर देख सकते हैं। संभवत: पहली बार रिजल्ट शाम चार बजे घोषित किया जा रहा है। पहले रिजल्ट प्रात: 11 बजे घोषित होता आया है।
गौरतलब है कि इस साल उत्तराखंड में 28 मार्च से 19 अप्रैल तक हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा आयोजित की गई थी। राज्य में दोनों परीक्षाओं के लिए 1333 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में हाईस्कूल के 129778 व इंटर के 113164 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसके बाद उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 25 अप्रैल से नौ मई के बीच हुआ। इसके बाद से उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रिजल्ट बनाने की तैयारी में जुटा था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel