उत्तराखंड
Video: उत्तराखंड का हेमराज रातोंरात हो गया फेमस, देश भर में हर कोई कर रहा इनकी बात, देखें…
बागेश्वरः सोशल मीडिया का दौर है। कब किसे किस समय फेमस कर दें। कुछ नहीं कहा जा सकता। उत्तराखंड तो वैसे ही प्रतिभाओं का प्रदेश है। यहां प्रतिभा की कमी नहीं, सोशल मीडिया ने इस बार उत्तराखंड के बागेश्वर के हेमराज जौहरी का रातोंरात फेमस कर दिया है। हेमराज एक युवा फुटबॉल खिलाड़ी है। इंटरनेट पर हेमराज की वीडियो वायरल हो रही है। तो वहीं हर कोई इनकी प्रतिभा का लोहा मान रहा है। एक टेलर के बेटे की प्रतिभा देख अब लोग उन्हें ‘उत्तराखंड का रोनाल्डो’ व मुन्स्यारी का मेसी” कह रहे है। तो वहीं सीएम धामी ने भी इनकी सराहना की है।
बता दें कि पिथौरागढ़ ज़िले के मुन्स्यारी के रहने वाले हेमराज का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह फुटबॉल खेस रहे हैं। एक मुकाबले में वो कॉर्नर कीक ले रहे हैं और सीधा गोल दाग देते हैं। फुटबॉल की भाषा में इसे ‘बनाना कीक’ कहते हैं। एक कॉर्नर कीक ने हेमराज को स्टार बना दिया है। हेमराज की प्रतिभा को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सराहा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर हेमराज का वीडियो शेयर किया। लेकिन हेमराज की राह बिल्कुल आसान नहीं थी।
बताया जा रहा है कि हेमराज के पिता टेलरिंग का काम करते हैं। वह इन दिनों मुन्स्यारी में जौहार क्लब द्वारा फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता की बात कई महानगरों में भी हो रही है। हेमराज का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल होने लगा तो अब लोग हेमराज को ‘उत्तराखंड का रोनाल्डो’ व मुन्स्यारी का मेसी” कह रहे हैं। हेमराज ने एक किक से ऐसा कमाल कर दिया है कि उनके वीडियो को बड़े बड़े फुटबॉल क्लब द्वारा भी शेयर किया जा रहा है।
बता दें कि फुटबॉल के महान खिलाड़ियों में से एक डेविड बहकम बनाना कीक के लिए विख्यात थे। लेकिन अब हेमराज को भी इसके लिए पहचान मिल रही है। सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर हेमराज के गोल की तारीफ करते हुए लिखा, ‘उत्तराखंड में युवा प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। सीमांत क्षेत्र मुन्स्यारी के हेमराज जौहरी इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। राज्य सरकार नयी खेल नीति के माध्यम से ऐसे प्रतिभावान युवाओं को उचित मंच प्रदान करने का काम कर रही है. मैं हेमराज के उज्ज्वल भविष्य हेतु ढेरों शुभकामनाएं देता हूं।
https://www.youtube.com/shorts/S26jtllLmOg

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel