देहरादून
Big Breaking: सीएम धामी ने अभी-अभी ली विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ…
देहरादून: उत्तराखंड के सीएम धामी ने आज विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ले ली है। बताया जा रहा है कि सीएम धामी को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने सीएम धामी को विधायक पद की शपथ दिलाई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चंपावत उपचुनाव जीतने के बाद सोमवार को विधानसभा सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उत्तराखंडसीएम पुष्कर सिंह धामी का शपथ ग्रहण समारोह प्रकाश पंत भवन स्थित सभागार में दोपहर 1 बजे शुरू हुआ।
विधानसभा के प्रकाश पंत भवन के सभागार में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर धामी मंत्रिमंडल के सहयोगी, विधायक और भाजपा के प्रांतीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
बताया जा रहा है कि बीते दिनों चंपावत विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। उन्होंने इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी को 55 हजार से अधिक मतों से हराकर जीत दर्ज की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…





















Subscribe Our channel
