उत्तराखंड
Big Breaking: CM धामी ने सभी जिलों में नियुक्त किए प्रभारी मंत्री, देखें किसे मिला कौन सा जिला…
देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति से बड़ी खबर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों को नियुक्त कर दिया है। शासन से नियोजन सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। आठ मंत्रियों को जिलों की कमान सौंपी गई है।
इन्हे बनाया गया जिला प्रभारी मंत्री
- सतपाल महाराज को हरिद्वार की जिम्मेदारी
- प्रेमचंद अग्रवाल को उत्तरकाशी और टिहरी की जिम्मेदारी
- गणेश जोशी को उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी
- धन सिंह रावत को अल्मोड़ा और चमोली की जिम्मेदारी
- सुबोध उनियाल को देहरादून की जिम्मेदारी
- रेखा आर्य को नैनीताल और चंपावत की जिम्मेदारी
- चंदन राम दास को पिथौरागढ़ और पौड़ी की जिम्मेदारी
- सौरभ बहुगुणा को रुद्रप्रयाग और बागेश्वर की जिम्मेदारी
बताया जा रहा है कि नई सरकार के गठन के बाद से ही जिला योजना की बैठकें नहीं हो पा रही थी। ना ही जिला योजना का बजट खर्च हो पा रहा था। ऐसे में जिला प्रभारियों की नियुक्ति होना जरूरी था। अब जिला प्रभारी नियुक्त होने के बाद जल्द ही जिला योजना की बैठक बुलाई जाएगी। जिससे जिला योजना के तहत काम शुरू होंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel