हरिद्वार
राजकीय महाविद्याालय मरगूबपुर में मनाया गया योग दिवस, छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग…
हरिद्वारः अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज को राजकीय महाविद्याालय मरगूबपुर के स्वच्छ एवं हरित परिसर के प्रांगण में योग कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 सत्यपाल सिंह की अध्यक्षता में हुआ। महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ ही अध्ययनरत छात्र/छात्राओं ने इस योग शिविर में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
योेग कार्यशाला के प्रारम्भ होने से पहलेे प्राचार्य ने सभी उपस्थित सदस्यों को योग एवं स्वास्थ्य से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारियां दी। योग शिविर में डॉ0 मुकेश कुमार गुप्ता ने विभिन्न प्रकार के योग जैसे प्राणायम, कपालभाति, अनुलोम-विलोम शवासन, पदूमासन, ध्यान आदि की जानकारी प्रदान करते हुए मनुष्य कैसे स्वयं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखते हुए विकास कर सकता है, उस पर विचार व्यक्त करते हुए योग करवाया।
कार्यशाला के संयोजक प्रवेश कुमार त्रिपाठी ने इस प्रकार लाभदायक कार्यशालाओं के माध्यम से होने वाले सर्वागीण विकास पर अपने विचार दिये। साथ ही इस प्रकार के विकास, स्वास्थ्य, योग एवं संस्कार युक्त कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्राचार्य महोदय एवं महाविद्यालय परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस कार्यशाला को सफल बनाने में महाविद्यालय परिवार के सभी प्राध्यापकगण डॉ0 शेफाली शुक्ल, डॉ0 मंजू अग्रवाल, डॉ0 अनिल कुमार, पूनम, महिपाल सिंह रावत, अब्दुल रहमान आदि ने पूर्ण तन्मयता के साथ बढ़-चढ़कर योगदान दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel