देहरादून
Big Breaking: वन विभाग में बड़े स्तर पर ट्रांसफर की तैयारी…

देहरादूनः उत्तराखंड में बड़े स्तर पर ट्रांसफर की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि विभाग द्वारा आईएफएस अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट तैयार हो गई है। जिसे जल्द ही मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद जारी कर दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन पद की जिम्मेदारी एक वरिष्ठ अधिकारी को दी जाएगी।
इसमें सबसे पहला नाम अनूप मलिक का आ रहा है।उत्तराखंड में वन विभाग में बड़ा फेरबदल होने वाला है। खबर है कि विभाग के सबसे महत्वपूर्ण और बड़े पदों में से एक चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन पद पर भी बदलाव होने वाला है। माना जा रहा है कि पिछले कई समय से मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल पद पर रहने वाले सुशांत पटनायक की जगह किसी दूसरे अधिकारी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दि जाने वाली है।
बताया जा रहा है कि आईएफएस अधिकारी अनूप मलिक को पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ बनाया जा सकता है। वहीं विभागीय मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा तबादले के दौरान परंपराओं का भी निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने पहले ही साफ कहा कि अगर किसी अधिकारी या कर्मचारी का रिकॉर्ड खराब है या उसके ऊपर कोई मामला दर्ज है तो फिर ऐसे अधिकारी को नई तैनाती देने से गुरेज किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


