उत्तराखंड
Good News: उत्तराखंड में जल्द शुरू होगी अब यहां के लिए हवाई सेवा, 5 जगह पर उतरेंगे सी-प्लेन…
देहरादूनः देवभूमि की वादियों की हवाई सैर अब आसान और सुलभ होनी वाली है। सरकार ने इसकी कवायद तेज कर दी है। सैलानियों को आकर्षित करने के उद्देश्य से सरकार अब हेली सेवाओं को विस्तार देने जा रही है। जिसकी कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही हेमकुंड साहिब और पिथौरागढ़- मुनस्यारी में हेली सेवाओं का संचालन शुरू होने वाला है। साथ ही पांच स्थानों पर सी-प्लेन उतारने की तैयारी है।
हेलीपैड बनाने का काम शुरू
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रशासन द्वारा अब हेमकुंड साहिब और मुनस्यारी के लिए हेली सेवाओं के संचालन की तैयारी चल रही है। साथ ही पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू करने पर पूरा जोर दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मुनस्यारी में हेलीपैड के लिए जमीन तलाश ली गई है, जहां हेलीपैड बनाने का काम शुरू किया जा रहा है। हालांकि हल्द्वानी से पहले धारचूला के लिए हेली सेवा का संचालन प्रस्तावित था। यहां सेना ने हेलीपैड के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई थी।
सीधे पहुंच सकेंगे हेमकुंड साहिब
वहीं दूसरी बड़ी हेली सेवा हेमकुंड साहिब के लिए है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास परिषद ने हेमकुंड साहिब के निकट ही हेलीपैड के लिए जमीन तलाश ली है। यहां भी जल्द हेलीपैड बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे यात्री हेली सेवाओं के जरिये सीधे हेमकुंड साहिब तक पहुंच सकेंगे। हालांकि अभी हेलीकाप्टर गोविंदघाट से घांघरिया तक जाता है। यहां से यात्रियों को पांच किमी का पैदल सफल तय करना पड़ता है।
टिहरी झील से होगी सी-प्लेन उतारने की शुरूआत
उत्तराखंड में पांच स्थानों पर सी प्लेन उतारने की भी तैयारी चल रही है। समुद्रमाला योजना के तहत केंद्र ने इसकी मंजूरी प्रदान कर दी है। हालांकि, इसके लिए अब प्रदेश को केंद्र द्वारा गठित एसपीवी से करार करना है। उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर का हरिपुरा जलाशय, ऋषिकेश बैराज, टिहरी झील, नानकमत्ता बैराज और कालागढ़ झील में सी प्लेन उतारे जाएंगे। इसकी शुरुआत टिहरी झील से होगी।
हेली सेवाओं के आठ मार्ग स्वीकृत
गौरतलब है कि उत्तराखंड में क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत हवाई सेवाओं के तीन और हेली सेवाओं के आठ मार्ग स्वीकृत हैं। हवाई सेवाओं की बात करें तो इनमें देहरादून-पंतनगर, हिंडन-देहरादून-पिथौरागढ़ और पंतनगर से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा संचालित की जानी हैं। इनमें से अभी देहरादून-चिन्यालीसौड़, देहरादून-गौचर, देहरादून-श्रीनगर व देहरादून-टिहरी मार्ग पर हेली सेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel