नैनीताल
उत्तराखंड: इस मशहूर स्कूल के प्रिंसिपल को दो साल की सजा, अमिताभ बच्चन ने भी की है यहां से पढ़ाई…
नैनीतालः उत्तराखंड के मशहूर स्कूल शेरवुड से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। कोर्ट ने एक छात्र की मौत के मामले में शेरवुड स्कूल प्रबंधन पर शिकंजा कस गया है। इस स्कूल में अमिताभ बच्चन भी पढ़ चुके है। जिला कोर्ट ने छात्र के इलाज में लापरवाही से मौत मामले में स्कूल के प्रिंसिपल और वार्डन समेत एक अन्य कर्मचारी को दो साल की सजा सुनाई है। साथ ही सभी आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रसिद्ध शेरवुड स्कूल में छात्र की मौत के एक मामले में कोर्ट ने स्कूल के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू के साथ वार्डन, सिस्टर को दो-दो साल के कारावास की सजा सुनाई है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रमेश सिंह की न्यायालय में मामले की सुनवाई हुई। साथ ही 50-50 हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा होगी। बताया जा रहा है कि सजा तीन वर्ष से कम होने पर कोर्ट द्वारा नियमों को तहत तीनों आरोपियों को अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि 12 जनवरी को 2014 को शेरवुड स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ने वाले नेपाल निवासी छात्र शान प्रजापति का स्वास्थ्य खराब हो गया था। विद्यालय प्रशासन ने पहले विद्यालय स्तर पर ही छात्र का प्राथमिक उपचार किया। तबियत में सुधार न होने पर छात्र को नैनीताल के ही बीडी पांडे जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। पर यहां भी छात्र के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। जिस पर छात्र को हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मृत्यु हो गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…





















Subscribe Our channel
