देहरादून
Breaking: घपलेबाज IAS एक दिन की रिमांड पर, खुल सकते हैं कई राज…
देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आ के अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले पर जेल में बंद निलंबित आईएएस रामविलास यादव को विजिलेंस की टीम एक दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
कोर्ट के आदेश पर आज विजिलेंस की टीम आईएएस रामविलास यादव को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। वहीं, रामविलास यादव के वकील अभिनव शर्मा का कहना है कि बिना उनके पक्ष को सुने ही विजिलेंस को कोर्ट से रिमांड दी गई है। वकील अभिनव शर्मा का कहना है कि केस को दूसरी बेंच में शिफ्ट करने की मांग की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी यादव पहले दिन से आय से अधिक संपत्ति मामले में अपनी पत्नी और बेटी से पूछताछ के लिए विजिलेंस को कह रहे हैं। ऐसे में इस मामले में विजिलेंस ने 27 जून को यादव की पत्नी और उनकी बेटी को दस्तावेज सहित पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है। नोटिस के जवाब में यादव की पत्नी और बेटी ने 2 सप्ताह का समय मांगा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel

