देहरादून
Big Breaking: ED की बड़ी कार्रवाई, देहरादून सहित 44 जगह की छापेमारी, मचा हड़कंप…
देहरादूनः राजधानी देहरादून से बड़ी खबर आ रही है। यहां राजपुर रोड में वीवो कंपनी के ऑफिस में ईडी ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि चीनी मोबाइल फोन कंपनियां आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय (ED) और अन्य जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं। देहरादून सहित 44 जगह ईडी के छापा मारने की खबर है। वहीं रेड की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने कई चाइनीज मोबाइल कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई शुरू की है। प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को चीनी स्मार्टफोन विनिर्माता वीवो (Vivo) और संबंधित कंपनियों के खिलाफ धन शोधन जांच में 44 स्थानों पर छापेमारी की। देहरादून स्थित राजपुर रोड में वीवो कंपनी के ऑफिस में ईडी ने छापा मारा है। टीम अभी ऑफिस के अंदर है। जबकि बाहर पुलिस कर्मी तैनात हैं। अभी तक कोई खास जानकारी बाहर नहीं आई है।
बताया जा रहा है कि धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धाराओं के तहत ईडी द्वारा छापेमारी की जा रही है। रिपोर्टस की माने तो प्रवर्तन निदेशालय ने वीवो और बाकी चीनी कंपनियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की रोकथाम के संबंध में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और दक्षिणी राज्यों में 40 स्थानों पर छापेमारी की। इस संदर्भ में वीवो ने अभी तक कुछ नहीं कहा है। सीबीआई भी मामले की जांच कर रही है और अलग से एफआईआर दर्ज की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel

