उत्तराखंड
Big Breaking: टिहरी में पहाड़ से बरसी मौत, नवनिर्वाचित प्रधान की मौत, तीन घायल…
टिहरीः उत्तराखंड के टिहरी से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां पहाड़ से मौत बरस रही है। गुरूवार सुबह अगलाड़-थत्यूड़ मोटर मार्ग पर एक कार पहाड़ी से गिर रहे बोल्डर की चपेट में आ गई है। हादसे में कार सवार नवनिर्वाचित प्रधान की मौत हो गई है। जबकि, तीन लोग गंभीर घायल हो गए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अगलाड़-थत्यूड़ मोटर मार्ग पर करखेत के पास हुआ है। बताया जा रहा है चार लोग टाटा इंडिगो वाहन संख्या uk07 डीके 1953 टटोर से थत्यूड़ ब्लॉक मुख्यालय में प्रधान के शपथ ग्रहण में आ रहे थे। जिसमें गरखेत से 1 किलोमीटर की दूरी पर वाहन के ऊपर भारी पत्थर आने से नवनिर्वाचित प्रधान प्रताप सिंह पुत्र पंचराम उम्र 50 वर्ष ग्राम टटोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।
बताया जा रहा है कि मृतक का नाम प्रताप धीमानथा, जो टटोर गांव से प्रधान का उपचुनाव जीता था और आज शपथ लेने थत्यूड़ ब्लॉक जा रहा था। वहीं प्रधान मरोड़ नीतू पिता सुंदरु उम्र 19 वर्ष पुष्पा पति सुंदरू 40 वर्ष गाड़ी चालक अर्जुन सिंह पिता गुलाब 40 टटोर नैनबाग घायल हो गए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel