उत्तराखंड
ब्रेकिंग: टिहरी पुलिस का पंजा, मुनिकीरेती में नशा तस्कर पर शिकंजा…
टिहरी। नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान “नशा मुक्ति नशीले पदार्थों को जिंदगी को हां” थीम पर चल रहा है। इस कड़ी में पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को नशे के साथ गिरफ्तार किया है। युवक के पास से 5.30 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार चौकी तपोवन क्षेत्रान्तर्गत नीम बीच को जाने वाले मार्ग विश्व चेतन आश्रम के पास पुलिस ने एक युवक को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। युवक के पास से 5.30 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गईl जिस सम्बंध में एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि अभियुक्त की पहचान सुरेश पुत्र देवाराम निवासी अलखपुरा थाना मौलासर जनपद नागौर राजस्थान उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उक्त अभियान में प्रभारी निरीक्षक रितेश साह, उप निरीक्षक यशवंत खत्री, कानि0 58 सुनील कुमार, का0 201 दीपक कुमार एसओजी/सीआईयू शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तरकाशी: गंगोत्री यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग समेत जिले में 51 लिंक मोटर मार्ग बंद
मुख्यमंत्री धामी से आदर्श ग्राम सारकोट की ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी ने भेंट की
विधानसभा का मॉनसून सत्र दूसरे दिन 20 अगस्त को ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
उत्तराखण्ड सरकार ‘साक्षी संरक्षण योजना, 2025’, जानिए कैबिनेट के निर्णय
डीएम न्यायालय में पेश इस मार्मिक प्रकरण ने प्रचलित विचारधारा को झंझोड़ कर रख दिया
