उत्तराखंड
Dehradun News: एक साथ भाई और मां की मौत से मचा कोहराम, हत्या की आशंका, जानें मामला…
Dehradun News: देहरादून से सटे सेलाकुई के एक युवक पर दुःखों का पहाड़ टूट गया है। जहां एक ओर भाई की रपटे में बह जाने से मौत हो गई तो वहीं घर में मां मृत रूप में मिली है। दोनों को एक साथ मुखाग्नि देने से युवक का बुरा हाल है। क्षेत्र में शोक की लहर है तो वहीं बेटे ने मां की हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सेलाकुई क्षेत्र के थापा गली निवासी प्रदीप रावत पुत्र स्व. रामस्वरूप तीन दिन पूर्व आटो लेकर रोजी रोटी के जुगाड़ में निकला था। तभी सुबह सुबह फोन पर उसे सूचना मिली की उसका छोटा भाई राजकुमार कालू रपटे में बह गया। राजकुमार अपने जीजा अनिल कुमार पुत्र विश्वभर निवासी चंद्रबनी व दो दोस्त के साथ हिमाचल के पांवटा में गया हुआ था। भाई भागते-भागते अपने भाई के पास पहुंचा। भाई का अंतिम संस्कार घर पहुंचा तो मां का शव पड़ा मिला। जिससे वह टूट गया है।
प्रदीप ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके भवन का निर्माण कर रहे राजमिस्त्री इरफान ने उसकी मां की हत्या की। प्रदीप के अनुसार जब वह कमरे में रखे बाक्स को देखा तो उसका एक तरफ से ताला खुला मिला और उसमें रखे 25 सौ रुपये गायब थे। ऐसे में प्रदीप ने इरफान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस इरफान की तालाश में जुटी हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
