उत्तराखंड
New Education Policy In Uttarakhand: सीएम धामी ने किया नई शिक्षा नीति का शुभारंभ…
New Education Policy In Uttarakhand: उत्तराखंड में सीएम धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का शुभारंभ कर दिया है। सीएम धामी ने आज( मंगलवार) शिक्षा महानिदेशालय में बालवाटिकाओं का उद्घाटन कर सूबे में नई शिक्षा नीति का औपचारिक रूप से विधिवत शुभारंभ किया है। इसके साथ ही उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। अब राज्य में शिक्षा में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में 12 जुलाई यानी मंगलवार से नई शिक्षा नीति लागू कर दी गई है। राज्य में सर्वप्रथम विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत प्राइमरी एजुकेशन में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (एनईपी) को शुरू किया गया है। सीएम धामी ने इसका शुभांरभ किया है। इसके साथ ही सीएम ने प्राइमरी निदेशालय के भवन का भी उद्घाटन किया। ब्लॉक स्तर पर विधायक व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में उद्घाटन किया गया है।
क्या है शिक्षा पॉलिसी
भारत सरकार ने नई नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 आरंभ की है। जिसके अंतर्गत सरकार ने एजुकेशन पॉलिसी में काफी सारे बदलाव किए हैं। बता दें कि, पहले 10 प्लस 2 का पैटर्न फॉलो किया जाता था। परंतु अब नई शिक्षा नीति के अंतर्गत 5 प्लस 3 प्लस 3 प्लस 4 का पैटर्न फॉलो किया जाएगा। नई नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के माध्यम से भारत को वैश्विक ज्ञान महाशक्ति बनाना है। अब मानव संसाधन प्रबंधन मंत्रालय शिक्षा मंत्रालय के नाम से जाना जाता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel