देहरादून
Dehradun News: आईएएस आर राजेश कुमार को मिली ये जिम्मेदारी, आदेश जारी…
Dehradun News: आईएएस आर राजेश कुमार से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। शासन की ओर से होल्ड पर रखे गए आईएएस आर राजेश कुमार को नई जिम्मेदारी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें आईएएस सोनिका के विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है। इसके साथ ही आईएएस सोनिका से अतिरिक्त भार हटा दिया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आईएएस डॉ राजेश कुमार को प्रभारी सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण,एनएच एम व हेल्थ सिस्टम देव प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस सोनिका से उक्त विभागों की जिम्मेदारी वापस लेते हुए 18 जुलाई की शाम यह आदेश किये गए।
गौरतलब है कि आईएएस आर राजेश कुमार ने दून डीएम रहते हुए भू,खनन, शराब माफिया, भिक्षावृति आदि के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए थे। इस बीच, राष्ट्र्पति पद की उम्मीदवार मुर्मू के दून आगमन ओर प्रोटोकॉल को लेकर उठे सवाल के बाद शासन ने डीएम व एसएसपी जनमेजय खण्डूड़ी का तबादला कर दिया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

