उत्तराखंड
Uttarakahnd Lockdown update: संपूर्ण उत्तराखंड में दुकानें खुलने का समय पूर्व की भांति 7 से 1 बजे तक ही रहेगा लॉकडाउन को सख्ती से लागू रखना है: सीएम
UT- उत्तराखंड में एक बार फिर से दुकानों को खुलने का समय परिवर्तन कर दिया गया है। अब यहां पूर्व की भांति सुबह 7 से दोपहर एक बजे तक ही दुकानें खुली रहेंगी।
रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश में कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन को सख्ती से लागू रखना है। सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाए।
पेशेंट केयर पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में तय किया गया कि राज्य के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाए।
पूरे राज्य में दुकानों के खुलने का समय पहले की तरह सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही रहेगा। बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी, प्रमुख सचिव मनीषा पंवार, सचिव अमित नेगी,
नितेश झा, राधिका झा उपस्थित थे।
बताते चलें कि शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश के ग्रीन जोन वाले पहाड़ी नौ जनपदों में दुकाने खोलने के लिए सुबह 7 शाम 6 बजे तक की घोषणा की थी।
आज हुई समीक्षा के बाद निर्णय लिया गया कि पूर्व का समय ही यहां के लिए अनुकूल रहेगा, जिससे कोरोना पर लगाम लगी रह सकती है।
तत्पश्चात निर्णय लिया गया कि दुकानें खोलने के लिए निर्धारित पूर्व का समय 7 से एक बजे का समय को सख्ती के साथ पालन कराया जाए।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel