देश
Politics: BJP की अहम बैठक शुरू, CM धामी, पीएम मोदी-नड्डा समेत कई नेता मौजूद, इन मुद्दों पर होगी चर्चा…
Politics: दिल्ली में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में सीएम धामी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर हेमंत बिस्व सरमा, मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान, प्रमोद सावंत, केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक, देवेंद्र फडणवीस, बिरेन सिंह बसवराज बोम्बई, जयराम ठाकुर मौजूद है। गुड गवर्नेंस के मुद्दे पर ये बैठक हो रही है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भाजपा मुख्यालय, दिल्ली में हो रही इस बैठक में मुख्यमंत्रियों के साथ उपमुख्यमंत्री भी शामिल हैं। पीएम मौदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बैठक में मौजूद हैं। बैठक को 2024 की तैयारी के रूप में लिया जा रहा है। बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अपने-अपने राज्य में विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है।
माना जा रहा है, भाजपा का यह कदम आगामी विधानसभा चुनावों व 2024 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर उठाया गया है। बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं। भाजपा मुख्यमंत्री परिषद की बैठक हिस्सा लेने के लिए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, यूपी के डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक, त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह भाजपा मुख्यालय पहुंच गए है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel

