उत्तराखंड
Uttarakhand News: हाईकोर्ट ने किए इन अधिकारियों के बंपर तबादले, यहां देखें लिस्ट…
Uttarakhand News: उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। यहां हाईकोर्ट ने कई सिविल जज जूनियर के न्यायिक अधिकारियों में फेरबदल किया है। जिसकी तबादला सूची जारी की गई है। ट्रांसफर के आदेश हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल विवेक भारती शर्मा की ओर से जारी किये गए हैं। देखें तबादला सूची..
आदेश के अनुसार शिवानी नाहर, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) को रानीखेत ट्रांसफर किया गया है। अवंतिका सिंह चौधरी, तृतीय अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन), देहरादून को चौथा अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) बनाया गया है। उधर, आदर्श त्रिपाठी, चतुर्थ अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) देहरादून को स्थानांतरित कर सिविल जज (जूनियर डिवीजन), भिकियासैंण जिला अल्मोड़ा में विनीत कुमार श्रीवास्तव के पद पर तैनात किया गया है।
वहीं, विनीत कुमार श्रीवास्तव, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) को भिकियासैंण, जिला अल्मोड़ा से स्थानांतरित कर द्वितीय अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिवीजन) देहरादून के रूप में तैनात किया गया है। दीप्ति पंत, द्वितीय अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) देहरादून को यहीं सिविल जज जूनियर डिवीजन तृतीय पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही आदर्श त्रिपाठी, सिविल जज (जूनियर) को फाउंडेशन प्रशिक्षण के पूरा होने तक सप्ताह में दो दिन भिकियासैंण, जिला अल्मोड़ा में कैंप कोर्ट आयोजित करने के निर्देश दिये गये हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel